लोहरदगा में पिता ने जवान बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मामला कुडू प्रखंड अंतर्गत सलगी पंचायत के गरभूटोली गांव की है।
गुमला का अमकुली टंगरा गांव करीब 4 महीने से ढिबरी युग में जीने को विवश है। सिसई प्रखंड अंतर्गत ओलमुंडा पंचायत के इस गांव में 4 महीने से ट्रांसफॉर्मर खराब है, जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है।
विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग! झारखंड के मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो को पत्र लिखकर अधिकारियों के दुर्व्यवहार और अनसुनी पर विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई का प्रावधान शामिल करने का सुझाव दिय
अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ बेंगाबाद प्रशासन ने रविवार की शाम अभियान चलाकर 2 ट्रैक्टरों को जब्त किया।
बोकारो में 11 दिन से लापता महिला का जंगल में शव मिला है। वारदात पिंड्राजोरा थानाक्षेत्र अंतर्गत मोहनडीह-बलियाबाद जंगल की है जहां महिला की लाश कब्र खोदकर निकाली गई।
पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के तलवाड़ांगा में अवैध लॉटरी की बिक्री की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विक्रम गुप्ता को गिरफ्तार किया है।
गिरिडीह के तिसरी प्रखंड अंतर्गत बरवाडीह गांव में उत्क्रमित उच्च विद्यालय के आगे पैक्स भवन निर्माण का विरोध करने पर 2 युवकों के साथ दंबगों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है।
कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शुक्रवार को नेपाल हाउस स्थित सभागार में सहकारिता प्रभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में सरकारी स्कूलों के बच्चों को पौष्टिक आहार के रूप में मड़ुआ यानी रागी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। सि
JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले में CBI जांच को लेकर बीजेपी के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा की वरिष्ठ नेत्री चमेली देवी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी छात्रों की आड़ में अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन की तलाश कर रही है।
गिरिडीह के ताराटांड़ थानाक्षेत्र अंतर्गत अमरे गांव स्थित अलेटांड़ में 33 वर्षीय महिला का शव पलाश के पेड़ से लटका मला है।
JSSC-CGL की नियुक्ति प्रक्रिया रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। हाईकोर्ट के आदेश के आलोक मे अब झारखंड सरकार ने अनुपालन आदेश जारी किया है, जिसके तहत प्रभावित कर्मचारी अपने पदों पर बने रहेंगे।
JSSC-CGL परीक्षा में कथित धांधली और अनियमितता मामले में CID ने बोकारो के तात्कालीन जिला जनसंपर्क अधिकारी (DPRO) साकेत पांडेय और सहायक जनसंपर्क अधिकारी (APRO) अविनाश कुमार सिंह से पूछताछ की है।